Question 1
विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
Correct answer: A
Explanation Locked
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
2 अपठित हिंदी गद्यांशों का विवेचन एवं विश्लेषण
420 Practice Questions
Showing 1–20 of 420 questions
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए:
धरातल से युद्ध की विभीषिकाओं को सदा-सदा के लिए समाप्त करने के लिए गाँधीजी ने विश्व को अहिंसा रूपी अस्त्र प्रदान किया। गाँधीजी कहा करते थे कि प्रेम और अहिंसा के द्वारा विश्व के कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है। उन्होंने इन सिद्धान्तों का परीक्षण भी किया और वे नितान्त सफल सिद्ध हुए। हिंसा से हिंसा बढ़ती है, घृणा घृणा को जन्म देती है और प्रेम से प्रेम की अभिवृद्धि होती है। अतः यह निश्चित है कि बिना प्रेम और अहिंसा के विश्व में शान्ति स्थापित नहीं हो सकती। शान्ति के अभाव में मानव जाति का विकास सम्भव नहीं। प्रत्येक राष्ट्र का स्वर्णिम-युग वही कहा जाता है, जबकि वहाँ पूर्ण शांति और सुख रहा हो तथा उत्तमोत्तम रचनात्मक कार्य किए जाते हों। भौतिक दृष्टि से व्यापार और कृषि की उन्नति भी शांतिकाल में ही सम्भव होती है, अतः हम यदि विश्व का कल्याण चाहते हैं तो हमें युद्ध का बहिष्कार करना ही होगा। अहिंसा और प्रेम की भावना से विश्व में शान्ति स्थापित करनी होगी, तभी विश्व में सुखमय एवं शांतिमय राज्य की स्थापना सम्भव होगी।
विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
Correct answer: A
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
Correct answer: B
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
Correct answer: C
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
Correct answer: D
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
'नितान्त' शब्द का उपयुक्त पर्याय है
Correct answer: B
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए:
विज्ञान आज के मानव-जीवन का अविभाज्य एवं घनिष्ठ अंग बन गया है। मानव-जीवन का कोई भी क्षेत्र विज्ञान के अश्रुतपूर्व आविष्कारों से अछूता नहीं रहा। इसी से आधुनिक युग विज्ञान का युग कहलाता है। आज विज्ञान ने पुरुष और नारी, साहित्यकार और राजनीतिज्ञ, उद्योगपति और कृषक, पूँजीपति और श्रमिक, चिकित्सक और सैनिक, अभियन्ता और शिक्षक तथा धर्मज्ञ और तत्त्वज्ञ सभी को और सभी क्षेत्रों में किसी न किसी रूप में अपने अप्रतिम प्रदेय से अनुगृहीत किया है। आज समूचा परिवेश विज्ञानमय हो गया है। विज्ञान के चरण गृहिणी के रसोईघर से लेकर बड़ी-बड़ी प्राचीरों वाले भवनों और अट्टालिकाओं में ही दृष्टिगत नहीं होते, प्रत्युत वे स्थल और जल की सीमाओं को लाँघकर अन्तरिक्ष में भी गतिशील हैं। वस्तुतः विज्ञान अद्यतन मानव की सबसे बड़ी शक्ति बन गया है। इसके बल से मनुष्य प्रकृति और प्राणिजगत का शिरोमणि बन सका है। विज्ञान के अनुग्रह से वह सभी प्रकार की सुविधाओं और सम्पदाओं का स्वामित्व प्राप्त कर चुका है। अब वह ऋत-ऋतुओं के प्रकोप से भयाक्रांत एवं संत्रस्त नहीं है। विद्युत ने उसे आलोकित किया है, उष्णता और शीतलता दी है, बटन दबाकर किसी भी कार्य को सम्पन्न करने की ताकत भी दी है। मनोरंजन के विविध साधन उसे सुलभ हैं। यातायात एवं संचार के साधनों के विकास से समय और स्थान की दूरियाँ बहुत कम हो गई हैं और समूचा विश्व एक परिवार-सा लगने लगा है। कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उत्पादन की तीव्र वृद्धि होने के कारण आज दुनिया पहले से अधिक धन-धान्य से सम्पन्न है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की देन अभिनन्दनीय है। विज्ञान के सहयोग से मनुष्य धरती और समुद्र के अनेक रहस्य हस्तामलक करके अब अन्तरिक्ष लोक में प्रवेश कर चुका है। सर्वोपरि, विज्ञान ने मनुष्य को बौद्धिक विकास प्रदान किया है और वैज्ञानिक चिन्तन पद्धति दी है। वैज्ञानिक चिन्तन-पद्धति से मनुष्य अन्धविश्वासों और रूढ़ि-परम्पराओं से मुक्त होकर स्वस्थ एवं संतुलित ढंग से सोच-विचार कर सकता है और यथार्थ एवं सम्यक जीवन जी सकता है। इससे मनुष्य के मन को युगों के अन्धविश्वासों, भ्रमपूर्ण और दकियानूसी विचारों, भय और अज्ञानता से मुक्ति मिली है। विज्ञान की यह देन स्तुत्य है। मानव को चाहिए कि वह विज्ञान की इस समग्र देन को रचनात्मक कार्यों में सुनियोजित करे।
विज्ञान मानव की सबसे बड़ी शक्ति इसलिए कही गई है क्योंकि इसके बल से मनुष्य
Correct answer: B
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
वैज्ञानिक चिन्तन-पद्धति ने मनुष्य का सबसे बड़ा उपकार यह किया है कि उसे मुक्ति मिली है
Correct answer: C
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
विश्व के परिवारवत् लगने का प्रमुख कारण है
Correct answer: A
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
'हस्तामलक' शब्द से अभिप्रेत है
Correct answer: D
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
'वैज्ञानिक-चिन्तन' पदबंध से आशय है
Correct answer: D
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए:
स्वतंत्रता संग्राम मनुष्य में उत्तम और स्पृहणीय विशेषताएँ पैदा करता है और भारतीय स्वातंत्र्य संग्राम भी इसका अपवाद नहीं है। महात्मा गाँधी के नेतृत्व में यह युद्ध बिना किसी ईर्ष्या-द्वेष तथा खून-खराबे के लड़ा गया था। गाँधीजी इसे सत्याग्रह कहते थे। इसके पीछे उनकी शिक्षा, धार्मिक आस्था तथा अन्य उपलब्धियों का उतना हाथ नहीं था जितना उनके सदाचरण और व्यवहार का। इस स्वातंत्र्य आंदोलन को स्मरण रखने का मुख्य कारण यह है कि यह जनतांत्रिक था अर्थात् इसमें देश के हर वर्ग और जाति के लोग सम्मिलित थे, चाहे वे धनी हों या गरीब, नर हों या नारी हों अथवा विभिन्न संप्रदायों के। इसके साथ ही यह एक धर्मनिरपेक्ष और स्वतंत्रता कर्मियों का संघर्षशील राष्ट्रीय आंदोलन था। स्वतंत्र भारत के नागरिक के रूप में हम आज जनतांत्रिकता और धर्म निरपेक्षता का लाभ उठा रहे हैं। हम सोच नहीं सकते कि इतने बड़े देश में अपना शासन करने के लिए हम अपना प्रतिनिधि नहीं चुन सकते थे या कोई गंदा कानून लागू कर दिया जाता तो हम उसके विरुद्ध आवाज नहीं उठा सकते थे और हम अपनी राय स्वतंत्रतापूर्वक व्यक्त नहीं कर सकते थे।
उपर्युक्त गद्यांश में प्रयुक्त 'स्पृहणीय' शब्द का अर्थ
Correct answer: A
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
उपर्युक्त गद्यांश में लेखक ने मुख्य रूप से बताया है
Correct answer: D
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
उपर्युक्त गद्यांश के लेखक का उद्देश्य क्या था ?
Correct answer: B
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
धर्मनिरपेक्षता से अभिप्राय है
Correct answer: B
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
कैसे माना जाए कि हमारा स्वतंत्रता संग्राम जनतांत्रिक था ?
Correct answer: D
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए:
विधाता-रचित इस सृष्टि का सिरमौर है मनुष्य। उसकी कारीगरी का सर्वोत्तम नमूना। इस मानव को ब्रह्माण्ड का लघु रूप मानकर भारतीय दार्शनिकों ने ‘यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे’ की कल्पना की थी। उनकी यह कल्पना मात्र कल्पना नहीं थी, प्रत्युत यथार्थ भी थी क्योंकि मानव-मन में जो विचारणा के रूप में घटित होता है, उसी का कृति रूप ही तो सृष्टि है। मन तो मन, मानव का शरीर भी अप्रतिम है। देखने में इससे भव्य, आकर्षक एवं लावण्यमय रूप सृष्टि में अन्यत्र कहाँ है? अद्भुत एवं अद्वितीय है मानव-सौन्दर्य! साहित्यकारों ने इसके रूप-सौन्दर्य के वर्णन के लिए कितने ही अप्रस्तुतों का विधान किया है और इस सौन्दर्य-राशि से सभी को आप्यायित करने के लिए अनेक काव्य सृष्टियाँ रच डाली हैं। साहित्यशास्त्रियों ने भी इसी मानव की भावनाओं का विवेचन करते हुए अनेक रसों का निरूपण किया है। परन्तु वैज्ञानिक दृष्टि से विचार किया जाए तो मानव-शरीर को एक जटिल यन्त्र से उपमित किया जा सकता है। जिस प्रकार यन्त्र के एक पुर्जे में दोष आ जाने पर सारा यन्त्र गड़बड़ा जाता है, बेकार हो जाता है उसी प्रकार मानव-शरीर के विभिन्न अवयवों में से यदि कोई एक अवयव भी बिगड़ जाता है तो उसका प्रभाव सारे शरीर पर पड़ता है। इतना ही नहीं, गुर्दे जैसे कोमल एवं नाजुक हिस्से के खराब हो जाने से यह गतिशील वपुयन्त्र एकाएक अवरुद्ध हो सकता है, व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। एक अंग के विकृत होने पर सारा शरीर दण्डित हो, वह कालकवलित हो जाए – यह विचारणीय है। यदि किसी यन्त्र के पुर्जे को बदलकर उसके स्थान पर नया पुर्जा लगाकर यन्त्र को पूर्ववत् सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से क्रियाशील बनाया जा सकता है तो शरीर के विकृत अंग के स्थान पर नव्य निरामय अंग लगाकर शरीर को स्वस्थ एवं सामान्य क्यों नहीं बनाया जा सकता? शल्य-चिकित्सकों ने इस दायित्वपूर्ण चुनौती को स्वीकार किया तथा निरन्तर अध्यवसाय पूर्णसाधना के अनन्तर अंग-प्रत्यारोपण के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। अंग-प्रत्यारोपण का उद्देश्य है कि मनुष्य दीर्घायु प्राप्त कर सके। यहाँ यह ध्यातव्य है कि मानव-शरीर हर किसी के अंग को उसी प्रकार स्वीकार नहीं करता, जिस प्रकार हर किसी का रक्त उसे स्वीकार्य नहीं होता। रोगी को रक्त देने से पूर्व रक्त-वर्ग का परीक्षण अत्यावश्यक है, तो अंग-प्रत्यारोपण से पूर्व ऊतक-परीक्षण अनिवार्य है। आज का शल्य-चिकित्सक गुर्दे, यकृत, आँत, फेफड़े और हृदय का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक कर रहा है। साधन-सम्पन्न चिकित्सालयों में मस्तिष्क के अतिरिक्त शरीर के प्रायः सभी अंगों का प्रत्यारोपण सम्भव हो गया है।
मानव को सृष्टि का लघु रूप माना गया है क्योंकि
Correct answer: A
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
वैज्ञानिक दृष्टि का अपेक्षाकृत अभाव होता है
Correct answer: B
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
मानव शरीर को यन्त्रवत् कहा गया है क्योंकि
Correct answer: C
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
शल्य-चिकित्सकों द्वारा स्वीकार की गई दायित्वपूर्ण चुनौती थी
Correct answer: C
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
अनुच्छेद में प्रयुक्त 'निरामय' शब्द का पर्याय है
Correct answer: B
Quick Explanation, Detailed Explanation और Audio Explanation के लिए लॉगिन करें और प्रैक्टिस टेस्ट दें।
Select an option to check your answer.
Showing 20 sample questions of 420. Attempt more questions through practice sessions and mock tests.
Start Practicing →